आसलजी के तँवर- पाटन के राणा कंवल जी के पुत्र राणा आसलजी के वंशज आसलजी के तंवर कहलाते हैं। पाटन के राव भी आसलजी(आसोजी) की खाप के हैं।
आसलजी की खांप के बडे ठिकाने-
- पाटन - पाटन राव
- टोडा- पाटन राव छोटा आसलजी के कंवर चतूरभुज जी को 12 गांव के साथ टोडा की जागीर मिली।
- जीलो- पाटन राव छोटा आसलजी के कंवर पुरणमलजी को 12 गांव के साथ जीलो की जागीर मिली।
- इमलोहा- पाटन राव छोटा आसलजी के कंवर जयदेव सिंह को 7 गांव के साथ इमलोहा कि जागीर मिली।
- डोकन- पाटन राव आसलजी के पुत्रों (राव रणमल और राव धगारहे) को मिला।
- रायपुर-पाटन - पाटन राव केसरी के कंवर जुझार सिंह को रायपुर कि जागीर संवत् 1730(1673 ई.) में मिली।
- किशोरपुरा-(3 गांव और 13 ढाणी के ठाकुर), राव फतेहसिंह पाटन के दुसरे पुत्र ठाकुर पृथ्वीसिंह ने किशोरपुरा सन् 1688ई.(वि.स.1745) में बसाया, इनके चार पुत्र हुए-(1)ठा.बाघसिंह-पहला पाना (2)ठा.खडगसिंह-दुसरा पाना (3)ठा.दौलतसिंह और (4)ठा.करमसेन
- सिहोड-पाटन राव बक्शीरामजी के पुत्र कंवर रणजीतसिंह तंवर को सिहोड की जांगीर मिली, इन्ही के वंशज राव उदयसिंह जी पाटन राव मुकुंद सिंह जी के गोद गये थे।
- कचरेडा-राव फतेहसिंह पाटन के तीसरे पुत्र ठा.स्वरुपसिंह के वंशजो को कचरेडा मिला, इनके 2 गांव हैं।
- रायलो पगनवास- पाटन राव आसलजी के पुत्रों(राव मोकल और राव जामोजी) को मिला।
- नयाराणा - पाटन राव कर्पुरजी के पुत्र राव ऊत्तोजी को मिला।
- हासमपुर- पाटन राव कर्पुरजी के पुत्रों राव भोजजी,राव अखोजी, राव चांदजी और राव होमोजी को मिला, इस गांव में परसराम जी के तंवर भी है।
- जाटवास-दोलतपुरा - पाटन राव कर्पुरजी के पुत्र राव महेशदासजी को मिला।
- मण्डा- टोडा ठाकुर तेजसिंह जी के पुत्र हरवल्लभ सिंह को मण्डा की जागीर मिली।
- किशनपुरा- टोडा ठाकुर तेजसिंह जी के पुत्र हरिकिशन सिंह को किशनपुरा की जागीर मिली।
- छेतराम का पलासवाला- टोडा ठाकुर तेजसिंह के पुत्र हरछेतराम सिंह को पलासवाल मिला।
- दरीबा[हिम्मतसिंह का दरीबा]- टोडा से कल्याणदास जी के पुत्र हिम्मत सिंह को दरीबा कि जागीर मिली।
- छारावली - टोडा से कल्याणदास जी के पुत्र कुशाल सिंह को छारावली मिला।
- कंवर का नागल- पाटन राव केसरी सिंह के पुत्रों को मिला।
- डाबला
- कोला की नांगल
आसोजी की खांप के अन्य ठिकाने -जयराम सिंह का टोडा, मण्डाका, रावतानी, जाटाला, बरियाली, दुबडा, रामचन्द्र सिंह का टोडा, उपलावाद, बिन्दाला, चान्दोली, तेलीवाला, रामल्यास, , टोडा साहबसिह का, दीपावास, बूजा, लुहारावास, दयाल की नागल, बिहारीदास की ढाणी, नाथा की नागल, बिहारीपुर, झालरा, श्यामपुरा, राम सिंह की ढाणी और चिमन सिंह की ढाणी।